एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Dhar से प्रियंका गांधी ने भरी हुंकार, शिवराज सरकार पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़-मोहनखेड़ा की जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की,18 साल के घोटालों के कारण मोदी जी को शिवराज जी का नाम लेने में शर्म आने लगी है। 15 महीने की सरकार में कमलनाथ जी ने जनता के विकास के कार्य किया, जो नेता अपने आपको भगवान समझने लगे हैं उन्हें कुर्सी से उतार दो। मोदी जी जितना नाम कांग्रेस का लेते हैं उतना नाम विकास का लेकर दिखाएं। भाजपा सरकार वाले राज्यों में भाजपा के नेता और मंत्रियों पर ईडी के छापे क्यों नहीं पड़ते।

इसी के साथ उन्होंने कहा की, भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 100 गलतियां माफ की थी, उसके बाद दंड दिया था, मध्य प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार को दंड दे। फसल कटाई के समय पर आप सब यहां आए आपका धन्यवाद। देश की आंधी प्रियंका गांधी नहीं, देश का नौजवान है। भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय महिलाओं और नौजवानों की याद आई। मोदी जी जातिगत जनगणना का विरोध क्यों कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार आते ही अपनी सभी गारंटियां निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button