Indore News: पूर्व सांसद कल्याण जैन का हुआ निधन, लंबे वक्त से चल रहे थे बीमार
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/07/59ed78b8-56fc-4930-9ba0-af4eec45820a_1689227050012-780x470.jpg)
पूर्व सांसद और समाजवादी नेता कल्याण जैन का गुरुवार को निधन हो गया। कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। करीब 89 वर्षीय यह नेता विधायक और पार्षद भी रह चुके हैं। समाजवादी राजनीति में वे शहर ही नहीं, देश-प्रदेश में अग्रणी रहे
स्वर्गीय कल्याण जैन ने व्यापार से लेकर सक्रिय राजनीति का सफर किया, और एक संघर्षशील नेता साबित हुए। आपातकाल में वे जेल भी गए। इसके अलावा कई अन्य जन आंदोलनों के दौरान भी उन्होंने लाठियां खाईं और जेल गए। वे ऐसे बिरले नेताओं में से हैं जिनको विधायक, सांसद के साथ ही मीसाबंद की पेंशन भी मिलती थी। आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में वे संयुक्त मोर्चा के उम्मीदवार रहे और विजयी रहे। होमी दाजी के बाद वे दूसरे गैर कांग्रेसी नेता थे जो सांसद बने। इससे पहले 1967 में वे विधायक भी रहे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो पूर्व सांसद और समाजवादी नेता कल्याण जैन का गुरुवार को निधन हो गया। कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। करीब 89 वर्षीय यह नेता विधायक और पार्षद भी रह चुके हैं। समाजवादी राजनीति में वे शहर ही नहीं, देश-प्रदेश में अग्रणी रहे।