एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: दतिया में आशीर्वाद लेने आए BJP विधायक, संत सीताराम महाराज ने मारे मुक्के!

दतिया के बेरछा गांव में भागवत कथा के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई, जहां आशीर्वाद लेने आए BJP विधायक प्रदीप अग्रवाल पर संत सीताराम महाराज ने कथित तौर पर मुक्का मारा और माला फेंक दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग हैरान हैं।

दतिया जिले के बेरछा में चल रही भागवत कथा के मंच पर एक चौंकाने वाली घटना घट गई। यहां कथा में शामिल होने पहुंचे सेवढ़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल जैसे ही संत सीताराम बाबा के पास आशीर्वाद लेने आए…तभी अचानक बाबा का व्यवहार बदल गया…विधायक ने संत को माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए झुक गए। लेकिन इसी दौरान स्थिति अचानक बदल गई,  संत ने आशीर्वाद देने के बजाय विधायक को मुक्का मारा और उन्हें अपने पास से हटा दिया. इसके साथ ही उनकी ओर से पहनाई गई माला को भी फेंक दिया गया। 

हालांकि, इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आ रही हैं…बताया जा रहा है कि संत सीताराम बाबा का यह व्यवहार गुस्से का नहीं  बल्कि उनका आशीर्वाद देने का एक अलग तरीका है…फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button