MP: बंगाल में CM मोहन यादव ने बहाया चुनावी पसीना, घर-घर दस्तक देकर BJP का बनाया माहौल

पश्चिम बंगाल की सियासत में अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरी ताकत झोंक दी है…बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में सीएम मोहन यादव ने कमरहाटी की गलियों में उतरकर चुनावी माहौल को गरमा दिया है… डोर-टू-डोर जनसंपर्क के जरिए उन्होंने सीधे जनता से संवाद किया और बंगाल में बदलाव का संदेश दिया…
चुनावी सरगर्मी के बीच पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है… मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कमरहाटी के वार्ड क्रमांक 112 और 24 में घर घर दस्तक देकर चुनावी पसीना बहाया , डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की… दुकानों, घरों और यहां तक कि झोपड़ियों में पहुंचकर उन्होंने जनता का हाल जाना
सीएम मोहन यादव ने ममता सरकार को घेरते हुए राज्य की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहती है… जनता जंगलराज से परेशान है, लोग अब बीजेपी की सरकार बनाने के लिए तैयार हैं…
गली-गली, मोहल्लों और बाजारों में पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने कमल खिलाने का आह्वान किया… कुल मिलाकर अपनी सादगी और आक्रामक चुनावी कैम्पेन के लिए पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के लिए जमकर माहौल बनाया।



