चुनाव जीते BJP सांसदों ने इस्तीफा दिया, कौन बनेगा MP का CM, जानिए?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को उतारा था। इसमें से दो मंत्री समेत पांच सांसद चुनाव जीते थे। वहीं अब सभी सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा है।
बुधवार को चुनाव जीते पांच सांसदों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, सांसद उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक और राकेश सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव जीतने वाले सांसदों के इस्तीफा देने को लेकर पहले ही कयास लगाए जा रहे थे। इसका कारण लोकसभा के चुनाव में पांच माह का ही समय बचा है। इसमें शामिल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर का नाम मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को उतारा था। इसमें से दो मंत्री समेत पांच सांसद चुनाव जीते थे। वहीं अब सभी सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा है।