एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: ऐतिहासिक नगरी ओरछा में BJP की पाठशाला, संगठन का खास प्लान तैयार

MP में संगठन को मजबूत करने और आगामी प्लानिंग बनाने के उद्देश से ऐतिहासिक नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की पाठशाला यानि दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजिक की गई है. बैठक की शुरूआत में सीएम डॉ. मोहन यादव से लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक सभी बड़े नेता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने पर मंथन हुआ है।

ओरछा में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र  सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्यो‍तिरादित्यद सिंधिया, वीरेन्द्रज कुमार, पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य  सत्यमनारायण जटिया, राष्ट्री य उपाध्ययक्ष लालसिंह आर्य, राष्ट्री य महामंत्री गजेन्द्र  सिंह पटेल, राष्ट्री य मंत्री कविता पाटीदार, राष्ट्री य प्रकोष्ठऔ संयोजक व सांसद वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्री य सह मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्ग‍न सिंह कुलस्तेग, वरिष्ठम नेता माखन सिंह सहित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शामिल हुए.

बैठक में प्रदेशभर से आए नेता शामिल हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि, बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का एजेंडा रहता है. बैठक में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होती है.

बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि, बैठक का सभी विषयों पर फोकस रहेगा, यहां से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी.

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, बैठक में अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन देते हुए संबोधित किया है. साथ ही बैठक में अलग-अलग प्रस्ताव लाए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया है.

कुलमिलाकर, देखा जाए तो एमपी में संगठन को मजबूत करने और आगामी प्लानिंग बनाने के उद्देश से ऐतिहासिक नगरी ओरछा में भारतीय जनता पार्टी की पाठशाला यानि दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजिक की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button