MP: ओरछा में CM मोहन यादव का नायक अंदाज, रामराजा लोक का रियलिटी चेक किया

रामराजा की नगरी ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव का नायक अंदाज देखने को मिला, मुख्यमंत्री खुद मौके पर आए और श्री राम राजा लोक के निर्माण कार्यों का रियलिटी चेक किया। सीएम ने निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि काम में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय सीमा में निर्माण पूरा किया जाए। यानी रामराजा की नगरी में विकास की रफ्तार पर मुख्यमंत्री खुद नजर रख रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामराजा की नगरी ओरछा आए, जहां उन्होंने श्री राम राजा लोक के निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से काम की स्थिति को लेकर चर्चा की है। सीएम ने निर्देश दिए कि, सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। यानी फाइलों में विकास की समीक्षा करने के बजाय मुख्यमंत्री खुद निर्माण स्थल पर आए और जमीन पर चल रहे काम का रियलिटी चेक किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, ओरछा के राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा है। यहां के शासकों ने अपनी स्थापत्य कला के जरिए प्राचीन धरोहर और संस्कृति को सहेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से इस पूरे क्षेत्र को पर्यटन के अद्भुत केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा उज्जैन के बाबा महाकाल लोक की तर्ज पर ओरछा में भव्य श्री राम राजा लोक का निर्माण किया जा रहा है।मुख्यमंत्री का दावा है कि आने वाले समय में श्री राम राजा लोक देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख तीर्थस्थल बनेगा।
कुल मिलाकर रामराजा की नगरी में मुख्यमंत्री का मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लेना…सिर्फ विकास की निगरानी नहीं, बल्कि धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की सरकार की बड़ी तैयारी का संकेत भी है।



