MP: रीना बौरासी ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व, कांग्रेस नेताओं को बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया है। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की है। इस दौरान रक्षाबंधन पर्व आयोजित इस कार्यक्रम में बेहद खास नजारा देखने मिला, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक साथ नजर आ रहे थे.
भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधा इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, विधायक सचिन यादव, कांग्रेस नेता रघु परमार और सदाशिव यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रक्षाबंधन के इस मौके पर रीना बौरासी सेतिया ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि, यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और विश्वास को और मजबूत करता है।
कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए रीना बौरासी सेतिया के इस प्रयास कि जमकर सराहना की है. रक्षाबंधन समारोह में आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि, बहन रीना पिछले 3 साल से इस कार्यक्रम को कर रही है. भाई-बहन के रिश्ते को प्रगाड़ करने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया है। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की है।



