एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष
MP में BJP का बूथ विजय अभियान, VD Sharma ने लोगों के साथ की चर्चा

मध्य प्रदेश में बीजेपी का बूथ विजय अभियान शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा राजधानी भोपाल के बूथ नंबर 216 पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिस्टल कैंप में लोगों के साथ चर्चा की है।
इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कैंपेन की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। हर बूथ पर 370 से अधिक वोट लाना है। बूथ विजय अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बूथ क्रमांक 216 पर पहुंचे। यहां उन्होंने पन्ना प्रमुखों की बैठक ली।
बीजेपी का बूथ विजय अभियान 22 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ कार्यकर्ता हर दिन 2 घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। पार्टी ने हर बूथ पर 370 से ज्यादा वोट लाने का टारगेट रखा है।