एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग, BJP के दिग्गज नेताओं ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर देश के वैज्ञानिकों तथा देश-प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत नित नए आयाम गढ रहा है। इससे भारत का गौरव बढ रहा है। तोमर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी।

राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का झंडा बहुत उंचाई पर जा रहा है और अब चांद पर भी पहुंच गया है। भारत दक्षिणी धु्रव से चन्द्रमा की सतह पर पहुंचने वाला पहला देश बना है। यह अमृतकाल की सबसे बडी उपलब्धि है। यह संकल्प है कि भारत को विश्व में ताकतवर देश बनायेंगे, उसकी शुरूआत हो गयी है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के वैज्ञानिकों और इसरों की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, आज का दिन बहुत ही गौरवमयी है। आज भारत के आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति की विजय हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। चन्द्रयान-3 उसी संकल्प की बहुत बडी विजय है। मैं सभी वैज्ञानिकों और टीम को बधाई देता हूं जिन्होंने बहुत बडी चुनौती को स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button