एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग, PM Modi ने देशवासियों को दी बधाई

देशवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद ही ऐतिहासिक रहा, जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली। पूरा देश शाम 6:04 पर दिल थाम कर टीवी स्क्रीन पर अपनी नजर गड़ाए हुए था, जहां चंद्रयान धीरे-धीरे कर चंद्रमा की सतह पर अपने पैर जमा रहा था। वहीं जैसे ही चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की वैसे ही देशवासियों ने तालियां बजाकर वैज्ञानिकों की मेहनत को सराहा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को संबोधित करते हुए चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बधाई दी।

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर प्रार्थना की थी। भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने भगवान महाकालेश्वर से चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो सके इसके लिए प्रार्थना की थी, जहां यह श्रद्धालु हाथों में पोस्टर लेकर भस्म आरती में शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button