एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशविशेष

Chandryaan-3 की सफल लैंडिंग का उत्साह, महापौर के साथ इंदौरियों ने मनाया जश्न

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ राजवाडा पर हज़ारों शहर वसियों ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग देखी। महापौर ने आतिशबाजी और मिठाई खिला कर इसरो के समस्त वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा की, चंद्रयान 3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई हम अपने वैज्ञानिकों पर गर्व करते हैं, जय हिंद।

देशवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद ही ऐतिहासिक रहा, जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली। पूरा देश शाम 6:04 पर दिल थाम कर टीवी स्क्रीन पर अपनी नजर गड़ाए हुए था, जहां चंद्रयान धीरे-धीरे कर चंद्रमा की सतह पर अपने पैर जमा रहा था। वहीं जैसे ही चंद्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की वैसे ही देशवासियों ने तालियां बजाकर वैज्ञानिकों की मेहनत को सराहा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को संबोधित करते हुए चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button