एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: लाड़ली बहना योजना अगले 5 साल जारी रहेगी, कैबिनेट बैठक में मोहन सरकार ने दी मंजूरी

मध्यप्रदेश की बहनों और बेटियों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला! भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने पर मुहर लगा दी गई है। सरकार ने दोनों योजनाओं के लिए एक लाख 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बड़ा बजट तय किया है। यानी बहनों और बेटियों के लिए सरकार का भरोसा अगले पांच साल भी बरकरार रहेगा। 

भोपाल में हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में महिला और बालिका कल्याण से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया है। इसके लिए सरकार ने कुल 1 लाख 30 हजार 691 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की योजना बनाई है।

यानी सरकार की इन दोनों चर्चित योजनाओं को लेकर अगले पांच साल की तस्वीर अब साफ हो गई है। सबसे बड़ा हिस्सा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए रखा गया है। सरकार अगले पांच साल में इस योजना पर 1 लाख 14 हजार 365 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

लाड़ली बहना योजना के जरिए पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है और मध्यप्रदेश की राजनीति में भी ये योजना सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल रही है। वहीं बेटियों के लिए चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button