MP: किसानों के लिए मोहन सरकार ने दी सौगात, अब दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि, अब किसानों को दिन में ही 10 घंटे बिजली दी जाएगी. क्योंकि रात में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. प्रदेश में 31 हजार मेगावाट बिजली बन रही है और प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है. खूब उत्पादन हो रहा है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए. सरकार खेत से लेकर खातों तक और बीज से लेकर बाजार तक हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है.
उन्होंने कहा कि, किसान सिर्फ खेती पर ध्यान दें, उनके कर्ज की चिंता सरकार करेगी. उन्होंने किसानों के पसीने को मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था का ‘फ्यूल’ बताया. इसके अलावा कहा कि सरकार अब किसानों को दिन के समय में लगातार 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी.
कुल मिलाकर देखा जाए तो सीएम डॉक्टर मोहन यादव की ओर से किए गए ऐलान के बाद किसान खुश नजर आ रहे हैं।



