एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा, CM मोहन यादव ने दी सौगात

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। मैहर से मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के जरिए बहनों के खातों में ट्रांसफर की। इस बार 1500 रुपए की मासिक राशि के साथ 250 रुपए का रक्षाबंधन शगुन भी दिया गया३ इस मौके पर मुख्यमंत्री का गायकी अंदाज भी देखने को मिला , उन्होंने मंच से अपनी बहनों के लिए गाना भी गुनगुनाया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया। मैहर से मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर की। इस बार बहनों के खाते में योजना की 1500 रुपए की राशि के साथ रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपए का शगुन भी भेजा गया। यानी लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1750 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि लाड़ली बहनों के खाते में पैसे मत डालो३ बहनें शराब पी जाएंगी। सीएम ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को ऐसी बात कहते हुए शर्म आनी चाहिए। वहीं लाड़ली बहनों के सम्मान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने मंच से लाड़ली बहनों के लिए गाना गाया। सीएम ने गाया – फूलों के तारों का सबका कहना है३ करोड़ों में मेरी बहना है।

वहीं मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना को लेकर सरकार की आगे की योजना भी साफ कर दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि, चुनाव 2028 में है३ लेकिन सरकार ने सिर्फ चुनाव तक नहीं, बल्कि आगे भी लाड़ली बहना योजना को जारी रखने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button