MP: CM मोहन यादव ने देखा निर्माण कार्य, सिंहस्थ-2028 को लेकर मार्ग चौड़ीकरण तेज

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सती गेट क्षेत्र में चल रहे मार्ग चैड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों से जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया।
ये तस्वीरें उज्जैन के सती गेट क्षेत्र की हैं३ जहां सिंहस्थ-2028 को देखते हुए मार्ग चौड़ीकरण और विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी के इंजीनियर से काम की कार्ययोजना और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्राचीन श्री चिंताहरण गणेश मंदिर में दर्शन कर भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कंठाल चैराहा और प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के प्रस्तावित विकास कार्यों की डिजाइन का भी अवलोकन किया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने मुख्यमंत्री को विकास कार्यों की पूरी योजना की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सती गेट से छोटा सराफा चैराहा तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चैड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। सीएम ने कहा कि सिंहस्थ और उज्जैन के वैभव को लेकर सभी धर्मों के नागरिकों ने स्वेच्छा से हटाकर चैड़ीकरण में सहयोग दिया। इसके लिए उनका आभार
सिंहस्थ-2028 को देखते हुए कंठाल चैराहे से छत्री चैक तक करीब 410 मीटर लंबे मार्ग का चैड़ीकरण किया जा रहा है। इस मार्ग को 15 मीटर चैड़ा किया जा रहा है। कंठाल चैराहे पर करीब 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मौके पर पहुंचने पर स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों ने पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।



