एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन की खुशखबरी, मिलेगा 250 का अतिरिक्त राखी शगुन

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर से प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में योजना की अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे। खास बात यह है कि इस बार बहनों को सिर्फ योजना की 1500 की नियमित राशि ही नहीं, बल्कि रक्षाबंधन के मौके पर 250 का अतिरिक्त राखी शगुन भी दिया जाएगा।

रक्षाबंधन के मौके पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। 19 अगस्त को मैहर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार बहनों को योजना के तहत मिलने वाली नियमित 1500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर 250 अतिरिक्त राखी शगुन भी दिया जाएगा

यानी इस महीने लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1750 पहुंचेंगे। सरकार के मुताबिक, इस राशि का लाभ प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनों को मिलेगा। रक्षाबंधन के ठीक पहले खाते में अतिरिक्त राशि पहुंचने से बहनों के लिए यह त्योहार और खास होने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त का अंतरण करेंगे , कुल मिलाकर एक तरफ बहनों के खाते में हर महीने की ₹1500 की राशि, तो दूसरी तरफ राखी के त्योहार पर 250 का अतिरिक्त शगुन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button