MP: CM मोहन यादव का जम्मू दौरा, माता वैष्णों देवी के दर्शन कर देखी व्यवस्थाएं

आगामी सिंहस्थ और मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जम्मू-कश्मीर के कटरा आए, जहां वे वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के साथ-साथ व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन करेंगे। मुख्यमंत्री का फोकस साफ है धार्मिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, जनसुविधाओं और सेवाओं का एक उत्कृष्ट मॉडल तैयार करना।
जम्मू-कश्मीर के कटरा आए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने दौरे की शुरुआत माता वैष्णों देवी के दर्शन से की, इस दौरान उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है , जो यहां की व्यवस्थाओं और सुविधाओं का बारीकी से अध्ययन करेगा। सीएम यादव का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ दर्शन करना नहीं बल्कि प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए एक बेहतर और प्रभावी प्रबंधन मॉडल तैयार करना है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओम्कारेश्वर और भोजशाला जैसे स्थलों के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए यह अध्ययन किया जा रहा है।
सीएम मोहन यादव का यह दौरा सिर्फ आस्था का नहीं…बल्कि व्यवस्थाओं को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इस अध्ययन के बाद मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों पर क्या बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।



