MP: इंदौर के पानी पर सियासत गरम, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा दावा

इंदौर में पानी को लेकर सियासत उबाल पर है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पटवारी ने दावा किया है कि इंदौर का 98 प्रतिशत पानी जहरीला है, और ये सिर्फ आरोप नहीं, बल्कि सैंपल रिपोर्ट के आधार पर कही गई बात है।
इंदौर जिसे देश के सबसे साफ शहरों में गिना जाता है अब उसी शहर के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं… पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया है कि शहर के 29 वार्डों से लिए गए 240 पानी के सैंपल में से 98 प्रतिशत सैंपल दूषित पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पानी में क्लोराइड और सल्फेट जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा ज्यादा है, जो डायरिया, बुखार और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं इतना ही नहीं… कुछ सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया पाया गया है.
पटवारी ने मांग कि है की, इंदौर में दोबारा जल ऑडिट कराया जाए…हर वार्ड की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और पुरानी पाइपलाइन व सीवरेज सिस्टम का भी पूरा ऑडिट हो। पटवारी ने यह भी कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी…तो नगर निगम के पिछले 10 साल के कामकाज का ऑडिट कराया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा चाहे महापौर क्यों न हो।
अब सवाल ये है कि, क्या वाकई इंदौर का पानी इतना खतरनाक हो चुका है या फिर ये सिर्फ सियासी आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा है।



