MP: रक्षा क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने जताया राजनाथ सिंह का आभार

रक्षा क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। जबलपुर में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है, और कहा कि रक्षाबंधन से पहले रक्षा का ये नया संकल्प है।
मध्य प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। जबलपुर में टी-सीरीज टैंक के ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और विधायक अभिलाष पांडे समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजदू रहे. जबलपुर में शुरू होने जा रहा ये T-सीरीज टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट न सिर्फ सेना को मजबूती देगा, बल्कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी नई गति देगा।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, रक्षाबंधन कल है, लेकिन आज बॉर्डर के लिए रक्षा का संकल्प नए प्रयोग के साथ हो रहा है. इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो रक्षा क्षेत्र में मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। जबलपुर में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है.



