एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: क्रिकेटरों पर मेहरबान हुआ MPCA, खिलाड़ियों पर बरसाए करोड़ों रूपए

इंदौर में मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन का मंच खिलाड़ियों के लिए सम्मान और इनाम का बड़ा मंच बन गया। शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों पर डच्ब्। ने 2 करोड़ 94 लाख रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि बरसा दी। कूच बिहार ट्रॉफी जीतने वाली टीम हो या रनर-अप रही महिला सीनियर टीम…हर प्रदर्शन का सम्मान हुआ। ठब्ब्प् से मिली करीब 50 लाख की इनामी राशि ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एमपीसीए ने गत सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ खिलाड़ियों, कोच और जूनियर क्रिकेटरों को कुल 2 करोड़ 94 लाख रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि और सिल्वर प्लाक प्रदान किए। बड़ी संख्या में पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर भी समारोह में मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए पिछला सत्र उपलब्धियों से भरा रहा। प्रदेश की टीम ने प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि महिला सीनियर टीम उपविजेता रही। इन शानदार उपलब्धियों के आधार पर बीसीसीआई की ओर से भी मध्य प्रदेश को करीब 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। एमपीसीए की ओर से टीम और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। वरिष्ठ खिलाड़ियों से लेकर जूनियर क्रिकेटरों तक को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी खास आकर्षण रहे। माधवराव सिंधिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड वरिष्ठ क्रिकेटर प्रशांत मेहता को दिया गया, जबकि सी.टी. सरवटे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड आनंद पटेल के नाम रहा। दोनों को 5-5 लाख रुपये और सिल्वर प्लाक प्रदान किए गए।

यानी एमपीसीए के मंच पर सिर्फ ट्रॉफियों की चमक नहीं थी…बल्कि खिलाड़ियों की मेहनत का करोड़ों का सम्मान भी था। संदेश साफ है…प्रदेश के क्रिकेट में प्रदर्शन करने वालों को अब सिर्फ तालियां ही नहीं, बल्कि बड़ी प्रोत्साहन राशि भी मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button