Indore: कौन बनेगा शहर कांग्रेस अध्यक्ष?, रेस में अश्विन जोशी का नाम

सियासत के गढ़ इंदौर में शहर कांग्रेस कमेटी का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह अभी तक तय नहीं हो पा रहा है। राजनीतिक गलियारों में कई नाम चर्चा में चल रहे है। ऐसा ही एक नाम पूर्व विधायक अश्विन जोशी का है। वहीं अश्विन जोशी ने एमपी न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए सियासत में चल रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है, जहां अब शहर अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व विधायक अश्विन जोशी का नाम भी चल पड़ा है। ऐसे में पूर्व विधायक अश्विन जोशी से जब एमपी न्यूज़ की टीम ने बातचीत की तो अश्विन जोशी ने संगठन से बातचीत करने और बातचीत के बाद कोई फैसला लेने की यह बात कही है।
इधर, अश्विन जोशी के अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने की चर्चा के बीच अलग-अलग तरह की अफवाहें भी सियासत के बाजार में गर्म है, जहां इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने इन अफवाहों को सिरे से नकारते हुए इन्हें बिलकुल झूठा बताया है।
सामान्य सी बात है कि सुरजीत सिंह चड्डा के स्थान पर कोई भी अगला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत होगा तो उसको प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर ही काम करना होगा। इस बात का अहसास दिग्विजय सिंह को है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अश्विन जोशी के अलावा अमन बजाज, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय वाकलीवाल और अरविंद बागड़ी जैसे अन्य कई चर्चा में है। इनमें से अमन बजाज और अरविंद बागड़ी दौड़ में आगे चल रहे है।