एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने साधा रणदीप सुरजेवाला पर निशाना, कही ये बात

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के जनता को राक्षस कहने वाले बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने साधा निशाना, सारंग ने कहा कि, कांग्रेस नेता सुरजेवाला का बयान कांग्रेस के संस्कार और परिपाटी का परिचायक है। नेहरू परिवार ने हर समय जनता का अपमान किया है। नेहरू परिवार हर समय जनता का अपमान कर अपने को संविधान से ऊपर मानते आये हैं।

लोकतंत्र में जनता ही भगवान होती है, पर रणदीप सुरजेवाला जनता को राक्षस कह रहे हैं। कांग्रेस नेता पीएम मोदी और भाजपा के लिये अपशब्द का प्रयोग करते आये हैं। जनता को गाली देना कांग्रेस और उनके नेताओं के घमंड का परिचायक है। लोकतंत्र में इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करना गलत है। सुरजेवाला कहते हैं कि वो श्राप देंगे लेकिन अब जनता कांग्रेस को श्राप देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button