एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

CM Shivraj का प्रियंका गांधी से सवाल, राम के पोस्टर पर बवाल

प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में चुनावी रैली करने एमपी के दमोह दौरे पर आई, इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कमलनाथ और प्रियंका गांधी से कई सवाल किए हैं। वही अयोध्या राम मंदिर के पोस्टर पर कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

भाजपा द्वारा अयोध्या राम मंदिर निर्माण के पोस्टर एमपी में लगाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के एमपी दौरे को लेकर कहा कि आज फिर प्रियंका गांधी आ रही हैं! मैं उनसे सवाल पूछना चाहता हूं कि भगवान राम और भगवान राम के मंदिर से आपको तकलीफ क्या है?

साथ ही शिवराज ने महाकाल लोक को लेकर कहा कि महाकाल महा लोक बना अपने झूठे आरोप लगा दिए। आखिर महाकाल से चिढ़ क्या है आपको। अब होर्डिंग उतरवाने की बात करते हैं। राम हो, भगवान महाकाल हो, यह कहीं से नहीं हटाए जा सकते, लेकिन कांग्रेस बताएं उसका दृष्टिकोण क्या है ?

कुल मिलाकर श्री राम और महाकाल के पोस्टर पर सूबे का सियासी पारा बढ़ गया है, भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button