MP news: दमोह में प्रियंका गांधी ने दिखाया दम, जनसभा में दिखा अलग अंदाज
दमोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा को जमकर आड़े हाथ लिया लिया, चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लाडली बहना योजना पर तंज करते हुए कहा कि, आपने हम महिलाओं को क्या समझ रखा, चुनाव के पहले 1500 रुपए देकर वोट लेना चाहते हो, वही प्रियंका ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी शिवराज सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के लगातार मध्यप्रदेश दौरे जारी है, इसी कड़ी में प्रियंका ने दमोह के चुनावी रैली को संबोधित किया, इस दौरान प्रियंका ने अलग अंदाज में भाषण दिया, प्रियंका ने दमोह के पलायन का मुद्दा उठाते हुए बेरोजगारी को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले 3 साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। यहां भर्ती से ज्यादा घोटाले हो रहे हैं।
इतना ही नहीं प्रियंका ने लाडली बहना योजना को लेकर गुस्सैल अंदाज में सरकार से कहा कि अपने हमे क्या समझ रखा है, चुनाव से पहले लाड़ली स्कीम क्यों? 1500 रुपए देकर वोट लेना चाहते हो, सबसे जागरूक महिला होती है। वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है।
इतना ही नही प्रियंका ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाते हुए फिर से दोहराया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना की जाएगी।
कुल मिलाकर दमोह में प्रियंका की सभा से बुंदेलखंड की 26 सीटों पर असर पड़ेगा। खासकर दमोह की चार सीटें सहित पन्ना की तीन, सागर की रहली, छतरपुर की एक और जबलपुर की पाटन विधानसभा पर अधिक असर पड़ेगा। मतलब 10 सीटों पर सीधा असर। दमोह में 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी मात्र 798 वोट से जीते थे। 2020 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उपचुनाव में वे भाजपा के टिकट पर लड़े, लेकिन कांग्रेस के अजय टंडन से 18,000 वोटों से हार गए। इस बार भाजपा ने यहां से पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस के विधायक अजय टंडन से है।