Indore: कलेक्टर आशीष सिंह ने किए खजराना गणेश के दर्शन, जिले की संभाली कमान

नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने खजराना मंदिर के दर्शन किए हैं। रात सवा ग्यारह बजे कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन किए थे। शनिवार को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। यही कारण है कि, रात में पदभार ग्रहण कर रहे हैं।
आईएएस आशीष सिंह प्रदेश के टॉप आईएएस अफसरों में शुमार है, इतना ही नही लापरवाह अफसरों पर आशीष सिंह एक्शन लेने के देर नही करते है, उनके ये तेवर इंदौर निगमायुक्त रहते शहर देख चुका है, आशीष सिंह मूलतः उत्तर प्रदेश के हरदोई के रहने वाले है। मध्य प्रदेश में सबसे पहली पोस्टिंग कटनी में अपर कलेक्टर के रूप में मिली थी। इसके बाद 2016 में उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया। इसके बाद निगमायुक्त की कमान संभाली।
आशीष सिंह उज्जैन कलेक्टर, देवास कलेक्टर , भोपाल कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके है, वही एक बार फिर आशीष सिंह की इंदौर में वापसी हुई है।