MP की महाभारत में बयानों का महासंग्राम, राजा और महाराज के बीच चल रहे बयानों के तीर

MP चुनाव में इन दोनो राजा और महाराज के बीच जुबानी जंग तेज है, सिंधिया और दिग्विजय एक दूसरे पर लगातार बयानों के तीर चला रहे है, अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के पोस्टर पर दिग्विजय के फोटो गायब होने पर चुटकी ली है।
मध्यप्रदेश के चुनावी संग्राम में राजा और महाराज के बीच सियासी तकरार दिन ब दिन बढ़ती जा रही है, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी हर सभा में एकदूसरे पर तीखी टिप्पणी कर रहे है, हाल ही में दिग्गी राजा ने सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा था कि भाजपा ने महाराज को भाईसाहब बना दिया।
वहीं अब महाराज यानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के पोस्टर से दिग्विजय के फोटो गायब रहने पर तंज कसा है, सिंधिया ने कहा कांग्रेस के सभी नेताओं का चेहरा है, लेकिन दिग्विजय सिंह का नहीं है। क्या यही सम्मान कांग्रेस पार्टी अपने दो टर्म के मुख्यमंत्री को दे रही है कि उनका चेहरा ही गायब कर दिया। कांग्रेस का आक्रोश खुद सामने आ रहा है।
दरअसल, कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमे कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के फोटो थे लेकिन दिग्विजय का फोटो गायब था, वही खास बात ये भी है कि दिग्विजय इस प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद भी नही थे, जिसे लेकर अब महाराज सिंधिया ने कांग्रेस की गुजबाजी करार दिया है।