MP: वंदे मातरम विवाद में दिग्विजय सिंह की ENTRY, कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज

इंदौर में वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम गाने से इंकार के मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है…दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे “कुटिल राजनीतिक साजिश” बताया है…
इंदौर में वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है…नगर निगम में वंदे मातरम गाने के दौरान कांग्रेस की दो पार्षद फौजिया शेख और रुबीना इकबाल के शामिल नहीं होने पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में दोनों पार्षदों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। अब इस पूरे विवाद में एंट्री हुई है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की है।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर दिए बयान में दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए…दिग्विजय ने कहा ये बीजेपी का कुटिल प्रयास है… कांग्रेस पार्षद हमेशा वंदे मातरम में शामिल होती रही हैं…अगर कोई पार्षद देरी से आई तो उसे अलग से गाने के लिए क्यों कहा गया…झूठ के आधार पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। वंदे मातरम के नाम पर हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश हो रही है…
दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि यह पूरा विवाद राजनीतिक एजेंडे के तहत खड़ा किया गया है…उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस मुद्दे को तूल देकर समाज में विभाजन की राजनीति कर रही है…हालांकि बीजेपी की ओर से लगातार कांग्रेस पार्षदों के इस रवैये को देशभक्ति से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं…यानी वंदे मातरम अब एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गया है…



