MP: महू आएगी राहुल और प्रियंका गांधी की जोड़ी, दोनों निकालेंगे ‘जय बापू-जय भीम’ यात्रा

राहुल गांधी एक बार फिर संविधान को लेकर यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा की शुरुआत इंदौर के महू से होना है और इस बार यात्रा का नाम जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा होगा। खबर है कि राहुल के साथ सांसद प्रियंका गाँधी भी मौजूद रहेगी।
राहुल गांधी एक बार फिर संविधान को लेकर यात्रा निकालने जा रहे हैं, जिसका नाम ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा’ रखा गया है। यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी को इंदौर के महू से होगी, जो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली है।कां ग्रेस वर्किंग कमेटी द्वारा यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और राहुल गांधी के साथ अन्य बड़े कांग्रेस नेता भी इसमें शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल गाँधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गाँधी भी शामिल हो सकती है।
दरअसल, कांग्रेस ने यह तय किया है कि यात्रा के दौरान संविधान के महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी, और भाजपा द्वारा संविधान के अपमान को जनता के सामने रखा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं को शामिल करने की योजना बनाई है। यात्रा का उद्देश्य भाजपा की नीतियों और उनके संविधान के प्रति रवैये के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना है।