MP news: भैंसदेही में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा की एंट्री, केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने संभाला मोर्चा

भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को जवाब देने के लिए कांग्रेस के द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है, उसी कड़ी में जन आक्रोश यात्रा अब बैतूल जिले के भैंसदेही पहुंची,जहां यात्रा की अगवाई कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधा।
दरअसल, कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा बैतूल जिले के भैंसदेही क्षेत्र के केरपानी, झल्लार और गुदगांव पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस यात्रा में भाग लिया, वही यात्रा की अगुवाई कर रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने इस दौरान गुदगांव में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि भाजपा शासन में आदिवासी वर्ग पर अत्याचार बढ़ा है, युवा, किसान, महिलाएं सहित प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।
बहरहाल, कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही यही जन आक्रोश यात्रा आने वाले विधानसभा चुनाव में कितनी कारगर सिद्ध होगी यहां देखने वाली बात होगी।