Indore news: कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार ने महिलाओं से किया संवाद, दिए सवालों के जवाब

मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी समर में कांग्रेस महिला वर्ग को साधने की पुरजोर कोशिश शुरु कर दी है, इसी कड़ी में इंदौर में एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पर महिलाओं के सवालों का सभी कांग्रेस नेताओं ने जवाब दिया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
दरअसल, इंदौर के रेडिसन होटल में शहर महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार समेत कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के सवालों के जवाब दिए। इसी तरह से महिला सशक्तिकरण, समानता और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर महिलाओं ने संवाद किया, जिस पर कांग्रेस नेताओं ने अपना विजन प्रस्तुत किया।
इंदौर में शहर महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें सबसे खास पल वो रहा जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने कमलनाथ से सवाल किया से पूछा-अगर कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के लिए क्या करेंगे, तो कमलनाथ ने कहा-अगर मत लगाइए, सरकार तो आएगी ही..इतना सुनते ही कांग्रेसियों के साथ मौजूद महिलाएं भी ठहाके लगाने लगीं।