MP news: खंडवा में निकली सद्भावना यात्रा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस सामने आ चुकी है, जहां भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के उलट खंडवा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो का सन्देश देते हुए सदभावना यात्रा निकाली गई ,जहां यात्रा में जिले भर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की है।
दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर खंडवा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के उलट सद्भावना यात्रा निकाली गई, जहां इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी की यह यात्रा सरकारी थी, हमारी यात्रा में कांग्रेसी लोगो को जोड़ने का संदेश यात्रा से दिया गया है।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह दिखाई दे रहा है, कार्यकर्ताओं का यह उत्साह देख कर यह उम्मीद है कि, प्रदेश में और देश मे हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
बहरहाल, इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में देखना होगा कि खंडवा जिले की जनता किस पर भरोसा जताकर उन्हें विजय बनती है।