एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगबॉलीवुडमेरा-देशविशेष

Akashy Kumar ने किए महाकाल दर्शन, जन्मदिन पर लिया भगवान का आशीर्वाद

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के दरबार में देश विदेश के कई हस्तियां महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचती है। शनिवार सुबह अभिनेता अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर महाकाल की शरण में पहुंचे  बहन, भांजी और बेटे ने भी किए दर्शन शिखर धवन ने भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 3 सेलिब्रिटीज आई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर मंदिर पहुंचे। उनके साथ बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। अक्षय के परिवार ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। वे भस्म आरती में भी शामिल हुए।

एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘मिशन रानीगंज’ की सक्सेस के लिए भी प्रार्थना की। अक्षय कुमार ने कहा की, जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता। भस्म आरती में अक्षय कुमार और उनके बेटे आरव परंपरागत वेशभूषा में नजर आए। अक्षय ने धोती – सोला तो आरव ने सफेद कुर्ता पायजामा पहना – हुआ था। नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया। पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से महाकाल को जल अर्पित किया। पं. आशीष शर्मा ने बताया कि, अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर कई जानकारी ली।

इससे पहले अक्षय कुमार फिल्म OMG-2 की शूटिंग के लिए अक्टूबर 2021 में उज्जैन आए थे। फिल्म की शूटिंग उज्जैन में एक हफ्ते तक चली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button