Bhopal में कांग्रेस की बैठक, जितेंद्र सिंह- बोले BJP से ज्यादा सीट जीतेंगे
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह का दावा है की, मैं भले ही ज्योतिष नहीं हूँ, लेकिन हमारी जितनी भी सीटें आएंगी, वो BJP से ज़्यादा होंगी। ख़ास तौर से जो सबसे मुख्य एजेंडा है, ये की एक बहुत बड़ा कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी करेगी। बूथ से लेकर मंडल से लेकर सेक्टर से लेकर प्रदेश तक चलने वाला ये कार्यक्रम है। उसके ऊपर हमारे सभी सीनियर लीडर जितने भी है वो आए हैं उनके मार्गदर्शन में वो कार्यक्रम चलाया जाएगा।
एक बहुत बड़ा निर्णय मध्य प्रदेश कांग्रेस लेने वाली है। उसके बारे में हम आपको प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में जानकारी देंगे। भीतरघातियों के लिए उसके ऊपर हमें कमेटी बनाएंगे, उसके ऊपर कोई नाराज़गी है या कोई बात है, वो आने दीजिए। उसके ऊपर अभी हम चर्चा करेंगे। अभी तक काउंटिंग भी नहीं हुई है। इसके के बाद इस पर विचार करेंगे।