एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Ujjain news: महाकाल मंदिर में विशेष पूजा, फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में सर्वप्रथम संध्या आरती के साथ गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत हुई, वहीं शुक्रवार सुबह बाबा का विशेष पूजन किया गया, जहां धनतेरस पर सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई, जहां धनतेरस पर्व पर कलेक्टर ने सपत्नीक पूजन अभिषेक किया।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति ने अभिषेक व महापूजन किया गया पूजन के बाद पुरोहित समिति ने अतिथियों को चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया। वहीं इसके बाद शुक्रवार को भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सपत्नीक पुरोहितों से करवाया। महापूजन में भगवान श्री महाकाल का विशेष अभिषेक किया गया। इसके बाद नंदी हाल में रुद्राभिषेक किया।

वहीं इस अवसर पर जिला कलेक्टर के साथ महाकाल मंदिर समिति प्रशासक संदीप सोनी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button