Gwaliore में राज बब्बर की एंट्री, सिंधिया के गढ़ में दी दहाड़
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/11/Screenshot_20231110_225052_Facebook.jpg)
प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्गजों का दौरा जारी है,इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता एवं फिल्म अभिनेता राज बब्बर ग्वालियर पहुंचे, यहां राज बब्बर ने ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। इस बीच कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों पर निशाना साधा।
विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि, कौन कहां गया, कितने में बिका, हम बिकने वालों की बात नहीं करेंगे। ये चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हम मौजूद सरकारों के माहौल को देख रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ बहन की बात करती है। हम नारी सम्मान की बात करते हैं।
कुल मिलाकर देखा जाए तो विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में पसीना बहाते हुए दिखाई दे रहे।