एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष
Mahakal Temple में आग से झुलसे पुजारी ने तोड़ा दम, कैसे हुआ था हादसा, जानिए

महाकाल मंदिर में होली के दिन हुए अग्नि हादसे में झुलसे महाकाल के सेवक सत्यनारायण सोनी कि, मुंबई में मृत्यु हो गई। अग्नि हादसे के उपरांत सोनी को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया था, सोनी की हालत क्रिटिकल होने से उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात मुंबई के अस्पताल में ही सत्यनारायण सोनी की मृत्यु हो गई।
हादसा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ था, जब भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से आग पकड़ ली थी, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग घायल हो गए थे। 8 लोगों को इंदौर रेफर किया गया था, समय रहते आग पर काबू पाया गया था, घायलों से मिलने उज्जैन के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।