दिल्ली की सियासत में बढ़ता सत्यनारायण पटेल का दबदबा, कांग्रेस ने दोबारा सचिव बनाया

दिल्ली की सियासत में इंदौर के दिग्गज कांग्रेस नेता सत्यनारयण पटेल का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि, सत्तू पटेल को दोबारा राष्टीय सचिव बनाया और फिर से उत्तरप्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया. सत्तू पटेल प्रियंका गाँधी के सबसे खास है।
अपनी सादगी, सरलता और सटीक सियासी रणनीति के लिए पहचाने जाने इंदौर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रिय सचिव सत्यनारयण पटेल का दिल्ली की सियासत में लगातार दबदबा बढ़ रहा है। यही वजह है कि, कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर सत्यनारयण पटेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रिय सचिव बनाया।
सत्तू पटेल कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी के सबसे करीबी माने जाते है। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव सत्तू पटेल का परफॉर्मेंस देखते हुए उन्हें दोबारा यूपी का सहप्रभारी बनाया गया है। बता दे कि पटेल के पास अमेठी और रायबरेली सीट की जिम्मेदारी थी, और ये दोनों ही सीट कांग्रेस के लिए बेहद अहम थी। सत्तू पटेल के नेतृत्व में अमेठी से स्मृति ईरानी को हराकर कांग्रेस ने वापस अपने कब्जे में लिया। यही वजह है कि, प्रियंका गांधी ने एक बार फिर अपने भरोसेमंद को फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।