एमपी-ब्रेकिंगताजा-खबरराजधानी-रिपोर्ट

MP News : चंद्रयान- 3 हुआ लॉन्च, भारत की चंद्रमा तक बढ़ेगी ताकत

भारत लगातार हर क्षेत्र में अपनी ताकत में इजाफा करता जा रहा है, उसी कड़ी में भारत ने आज एक और नया अध्याय जोड़ते हुए चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से सफलता पूर्वक कर दी है, 40 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद चंद्रयान-3 का रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा.

इसरो का महत्वाकांक्षी मून मिशन प्रोजेक्ट अंतरिक्ष में भेजा जा चुका है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से यह 2 बचकर 35 मिनट पर लॉन्च किया गया है, 40 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद चंद्रयान-3 का रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा.

वही हम आपको बता दें कि चंद्रयान-3 पृथ्वी से 3.84 लाख किलोमीटर दूर है. जहां चंद्रयान-3 चंद्रमा तक 23 अगस्त तक पहुंचेगा, चंद्रयान-3 को चंद्रमा की यात्रा पूरी करने में 40 दिनों का समय लगेगा. इस मिशन का पहला टारगेट चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग है. दूसरा टारगेट रोवर का चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी करना और तीसरा लक्ष्य रोवर से जुटाई जानकारी के आधार पर चंद्रमा के रहस्यों से परदा उठाना है.

वही हम आपको बता दें कि चंद्रयान-3 दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया गया ,इसकी शुरुआती रफ्तार 1627 किमी प्रति घंटा होगी. लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट हो गया और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो गई, वही चंद्रयान-3 मिशन सबसे अलग और खास इस लिए भी है क्योंकि अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं उनकी लैंडिग उत्तरी ध्रुव पर हुई है. जबकि चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला यान होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button