MP Assembly Election 2023 से पहले नेताओं का दलबदल, सीधी जिले से कई नेताओं ने BJP का दामन थामा
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में सीधी जिले से कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। एमपी मिशन 2023 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव से पहले पॉलिटिक्स पार्टियां बड़े चेहरों और नेताओं को अपने पाले में लाना शुरू कर दिया है। इस बीच खबर सामने आई है कि सीधी जिले में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
भारत विकास परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। आशीष मिश्रा के साथ ही जिले के कई जनप्रतिनिधियों ने भी बीजेपी का दामन थामा है।भाजपा प्रदेश वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सदस्यता दिलाई है। बता दें कि आशीष मिश्रा का परिवार कांग्रेस में सक्रिय रहा हैं।