Indore news: विधानसभा 2 में निकली वाहन रैली, प्रवासी विधायक ने चलाई स्कूटी, दादा ने दौड़ाई बुलेट

सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा 2 में विधायक प्रवास अभियान के तहत युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। जिसमें हजारों युवाओं के साथ प्रवासी विधायक संगीता पाटिल और लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला सम्मिलित हुए। बाइक रैली में हजारों युवाओं के साथ गुजरात की विधायक संगीता पाटिल ने स्कूटी चलाई तो विधायक रमेश मेंदोला ने बुलेट चलाई, हजारों युवा भाजपा के नारे लगाते हुए चल रहे थे, पूरे समय विधायक पाटिल और विधायक मेंदोला गाड़ी चलाते हुए यात्रा में शामिल रहे।
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर मंत्री राजू सिंह चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य पांडे, श्रीकांत दुबे,विजेंद्र सिंह परिहार,युवा मोर्चा के निक्की राय,रोहित चौधरी,युवा मोर्चा के अंबेडकर मंडल अध्यक्ष लियुष यादव, श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अभिजीत ठाकुर,रामायण मंडल के अध्यक्ष लक्की चौकसे,बालीनाथ मंडल के अध्यक्ष सतीश चौहान,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष दुष्यंत वर्मा,संत मौनी बाबा मंडल के अध्यक्ष चंदन पाल, सोनू ठाकुर,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष राधा राठौर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।