Khandwa में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता बन गया सांकेतिक कुत्ता

खंडवा में लगातार आवारा कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके विरोध में आज नगर निगम नेताप्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसी यहां सांकेतिक रूप से एक युवक को कुत्ते का मास्क लगवा कर नगर निगम पहुंचे।
नगर निगम के गेट पर नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर और कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेसी पार्षदों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक रूप से कुता बने युवक ने नगर निगम में आने जाने पैर पकड़ कर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन निगम कमिश्नर ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे, तो कांग्रेस पार्षद और विपक्ष के नेता दीपक मुल्लू राठौड़ ने उनके दरवाजे पर ज्ञापन फेंक कर अपना विरोध जताया। ओर आरोप लगाया कि आवारा कुत्तों की नसबंदी में भ्रष्टाचार हुआ है।
वही खंडवा नगर निगम के उपायुक्त सचिन सिटोले ने कहा कि संवेदनशील मुद्दे को लेकर हमेसा नगर निगम ततपर रहा है। निगम अभी तक तीन हजार से अधिक डॉग की नसबंदी कराई है। सेंटर इसके लिए निरंतर कार्य करता है,अभी निविदा समाप्त हो गई है इसलिए यह कार्य बंद है। 15 से 20 दिनों में नई निविदा जारी कर दी जायेगी। उसके बाद पुनः बधियाकर्ण का कार्य शुरू हो जायगा।
बता दे बुधवार के दिन खंडवा के मुख्य बाजार में एक कुत्ते ने पांच से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया था।