एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP में न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को झटका, नूरी खान ने पद से दिया इस्तीफा

महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले नूरी खान का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में दस्तक देने वाली है, लेकिन इससे ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री और महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।  जिसके बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है।

एमपी की सियासत में नूरी खान कांग्रेस का एक अहम चेहरा हैं। वे कांग्रेस के संगठन सहित कई अहम पदों पर कार्य कर चुकी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को उन्होंने इस्तीफा भेज दिया है। इसके पीछे नूरी खान ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि उनकी कुछ ही महीने पहले मेजर सर्जरी हुई है। इस वजह से वे संगठन का दायित्व निभाने में पूरी तरह सक्षम नहीं हैं। इसके अलावा नूरी खान ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वह साल 2024 में लंबे वक्त के लिए धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं, इसलिए भी वह संगठन का कार्य नहीं कर पाएंगी।

नूरी खान उज्जैन की उत्तर विधानसभा सीट से टिकट की मांग भी कर रही थी, उन्हे विधानसभा चुनाव के नीमच का प्रभारी भी बनाया था था, कुल मिलाकर नूरी खान के इस्तीफे से कांग्रेस को बड़ा झटका जरूर लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button