MP: मोहन मैजिक से राज्यसभा में BJP का क्लीन स्वीप, कुछ ऐसे पार लगाई केवट की नैया

मध्यप्रदेश की सियासत में इस वक्त एक ही नाम गूंज रहा है मुख्यमंत्री मोहन यादव रणनीति, सियासी समझ और माइंड गेम के दम पर उन्होंने वो कर दिखाया, जिसे असंभव माना जा रहा था। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कब्जे वाली सीट को भी छीनकर सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए। सियासी गलियारों में चर्चा है कि मोहन ने केवट की नैया पार लगा दी और महेश केवट राज्यसभा पहुंचने की राह पर हैं। सीएम मोहन यादव का मास्टरस्ट्रोक अब दिल्ली तक चर्चा में है।
मध्यप्रदेश की राजनीति में मोहन मैजिक सिर चढ़कर बोल रहा है। लोकसभा चुनाव में 29 में 29 सीट जीतने के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। इस जीत के पीछे सबसे बड़ा नाम बनकर उभरे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव, जिनकी रणनीति ने सियासी समीकरण ही बदल दिए।
महेश केवट को राज्यसभा पहुंचाने के लिए मोहन यादव ने बारीकी से प्लानिंग की, और कांग्रेस के कब्जे वाली सीट पर जीत दर्ज कर बीजेपी ने बड़ा उलटफेर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, भोपाल से लेकर तेलंगाना तक मोहन यादव का खुफिया तंत्र एक्टिव रहा और इस जीत की सबसे बड़ी कड़ी बना। मीनाक्षी नटराजन से जुड़े दस्तावेजों ने पूरी बाजी ही पलट दी। कांग्रेस को इस पूरे घटनाक्रम का अंदाजा भी नहीं लगा और जब तक समझ आता, तब तक खेल खत्म हो चुका था।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी मोहन यादव की इस रणनीति से खासे प्रभावित हैं। मोहन यादव अब बीजेपी के लकी फैक्टर माने जाने लगे है। असंभव को संभव करके सीएम मोहन यादव ने साबित कर दिया कि उनकी पकड़ सिर्फ प्रशासन में ही नहीं, बल्कि सियासी माइंड गेम में भी मजबूत है।



