MP: इंदौर में जल्द ही होगा सुमित की सेना का ऐलान, BJP कार्यकारिणी की कवायद तेज

इंदौर में जल्द ही सुमित की सेना का ऐलान होगा , इंदौर बीजेपी नगर की कार्यकारिणी गठन की सरगर्मिया तेज हो गई है , वही नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी एमपी न्यूज़ पर कहा कि जल्द ही नगर कार्यकारिणी का ऐलान होगा , थोड़ा इंतजार का मजा लीजिये।
इंदौर बीजेपी में नगर कार्यकारिणी गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। सुमित मिश्रा की नई टीम को लेकर बीजेपी संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक नगर कार्यकारिणी पिछली बार से छोटी रहेगी।
बीजेपी संगठन से जारी हुई गाइडलाइन के अनुसार इस बार नगर अध्यक्ष को मिलाकर 90 लोगों की टीम बनेगी। जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री ओर 1 कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा। टीम में लगभग 40 महिलाओं को भी स्थान दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या सीमित करने पर विचार किया जा रहा है।
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि सभी विधानसभाओं में मंडलों की नियुक्ति पूर्वी हो चुकी है। सबका साथ सबके विकास के साथ संगठन काम कर रहा है , नगर कार्यकारिणी के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही नगर की टीम का ऐलान होगा।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक इस बार की कार्यकारिणी पिछली बार से छोटी रहेगी। इंदौर बीजेपी नगर कार्यकारिणी में पिछली बार जहां 11 उपाध्यक्ष बनाए गए थे तो वहीं इस बार 8 उपाध्यक्ष ही बनाए जाएंगे। वहीं नगर मंत्री पिछली बार 12 बनाए गए थे इस बार 8 ही नगर मंत्री बनाए जाएंगे।