Indore news: नगर निगम ने निकाली तिंरगा यात्रा, महापौर ने दिया खास संदेश
![](https://mpnewstv.com/wp-content/uploads/2023/08/FB_IMG_1692027239227-780x470.jpg)
देश आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जिसके चलते विभिन्न संस्थान और संगठन तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं, इसी क्रम में इंदौर नगर निगम ने भी तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें निगम के एमआईसी सदस्य और कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने हाथ में तिरंगा थामकर राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली।
इंदौर नगर निगम कार्यालय में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहां पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य और नगर निगम के कर्मचारियों ने तिरंगा थामकर देशभक्ति नारे लगाए, क्योंकि नगर निगम की तरफ से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें तिरंगा थामकर निकले सफाई मित्रों का उत्साह देखने लायक था।
नगर निगम की तिरंगा रैली के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के शहीदों को याद किया गया, मेरी माटी मेरा देश अभियान में अपनी आहूति दी गई। आपको बता दें इंदौर नगर निगम की तिरंगा रैली नगर निगम कार्यालय से गांधी हॉल तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाना था।