एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP news: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंची केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीजेपी प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता में कांग्रेस और बीजेपी सरकार में अंतर को बताया। साल 2003 और आज की स्थिति पर फोकस किया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि, मध्य प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। यह आसानी से होने वाला काम नहीं है। मतदाताओं के हाथ जोड़कर कहा कर्नाटक में अच्छा खासा विकास हो रहा था, आज हालत देख लीजिए। बीजेपी की सरकार मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य की कैटेगरी से बाहर लाई है। मध्य प्रदेश में पांच जी का काम हुआ है। इनमें ग्रोथ, गुड गवर्नेंस, गुडविल, मोदी की गारंटी और गरीब कल्याण शामिल है। पर कैपिटल इनकम 1.40 लाख और स्टेट का कर्ज जीडीपी के हिसाब से 31.6 % था जो आज 27.8 % है। साल 2004 से 2014 तक मप्र को कुल 1.28 लाख करोड़ राशि मिली है। 2014 के बाद अब तक 5 लाख करोड़ राशि मिली है। पहले 71 करोड़ों की ग्रांट राशि मिली। 2014 के बाद 2.78 लाख करोड़ की ग्रांट मिली। कोरोना कल में 2021 से 15518 करोड़ बिना ब्याज की राशि मिली है। इस राशि पर अगले 50 साल तक कोई ब्याज नहीं लगेगा। मध्य प्रदेश की एग्रीकल्चर ग्रोथ 18% है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button