MP: मंत्री विजय शाह ने जयवर्धन सिंह पर साधा निशाना, कही ये बात

मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों ने बजट को लेकर प्रेस वार्ता की है। खंडवा में जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताई। साथ ही पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह के पक्षपात वाले बयान पर पलटवार किया। देखिए ये खास रिपोर्ट।
मंत्री विजय शाह ने कहा कि, जयवर्द्धन सिंह आएं, मिलें और रिक्वेस्ट करें। मुख्यमंत्री उन्हें और कांग्रेस को भी फंड देंगे। राहुल गांधी के प्रो एक्टिव होने पर कहा कि, 10 साल तक तो कोई नेता प्रतिपक्ष नहीं था।
मंत्री शाह ने कहा कि, आदिवासियों की 43 जातियों में से सहरिया, बैगा और भारिया के लिए विशेष प्लान है। सिख और भील बटालियन की तरह आदिवासी बेटियों की बटालियन बनाएंगे।
कुलमिलाकर देखा जाए तो मध्य प्रदेश में केबिनेट मंत्रियों ने बजट को लेकर प्रेस वार्ता की है। खंडवा में जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धि बताई। साथ ही पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह के पक्षपात वाले बयान पर पलटवार किया।