एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, CM मोहन यादव का बड़ा बयान

महिला आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जन-आक्रोश महिला पदयात्रा के मंच से सीएम ने आक्रोश दिखाते हुए कहा बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर भी सजा दी जाएगी। 

भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बीजेपी की जन-आक्रोश महिला पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जमकर गरजे। महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर सीएम ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा है कि, उनकी सरकार चाहती थी कि सभी दल मिलकर महिला आरक्षण का समर्थन करें, लेकिन विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया। सीएम यादव ने तीखे शब्दों में कहा देश की बहनों की इच्छा का गला घोंटने वालों को कब्र से निकालकर भी सजा दी जाएगी।

सीएम ने कहा विपक्ष ने बहनों के साथ अन्याय किया है, और ये बहनें आपको माफ नहीं करेंगी। सीएम ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल गिरने पर जश्न मनाया गया, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को शर्म आना चाहिए,  जो ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की बात करती थीं,

कुल मिलाकर महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम अब और तेज होता नजर आ रहा है। सीएम मोहन यादव ने अपने आक्रामक बयानों से सूबे की सियासत को गरमा दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button