एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: महू गैंगरेप केस में 2 आरोपी गिरफ्तार, छात्रा से जंगल में किया सामूहिक दुष्कर्म

इंदौर के महू में बेरछा जंगल में कालेज छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है…पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं…

महू के बड़गोंडा थाना क्षेत्र में 14 अप्रैल को हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी…एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ लगनछा बाबा भैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी , दर्शन के बाद दोनों पास ही स्थित तालाब के किनारे बैठे हुए थे तभी अचानक दो युवक वहां आए…आरोपियों ने पहले छात्रा के प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया…इसके बाद दोनों आरोपी छात्रा को जबरन जंगल में ले गए जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है.

घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को पूरी जानकारी दी , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी , इंदौर ग्रामीण एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में विशेष SIT टीम का गठन किया गया , आरोपियों के स्केच जारी किए गए और उन पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया…सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जंगल में आने वाले हैं…पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया…

फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है…इस कार्रवाई से जहां पुलिस की सतर्कता सामने आई है… वहीं एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button